[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग कह रहे हैं कि वह नशे में था और एक रिहायशी इलाके में करीब दो घंटे तक एक ही जगह खड़ा रहा. हालांकि, पुलिस ने बताया कि युवक ने शराब पी थी.
युवक के मुंह में बीड़ी और हाथ में लाइटर था.
चंडीगढ़. सिटी ब्युटीफुल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग कह रहे हैं कि वह नशे में था और एक रिहायशी इलाके में करीब ढाई घंटे तक एक ही जगह खड़ा रहा. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई और लोग ‘जॉम्बी’ की तरह खड़े रहे युवक को लेकर अलग अलग तर्क देते नजर आए. युवक के मुंह में बीड़ी और हाथ में लाइटर था.
एक इंस्टाग्राम यूजर ने बताया कि यह वीडियो चंडीगढ़ के सेक्टर 33 का है और मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो में डिलीवरी बॉय अपने कंधे पर बैग लेकर एक घर के बाहर खड़ा है, वह एक कार के पीछे खड़ा है, उसके मुंह में बीड़ी है और वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है.
एक्स पर शेयर वीडियो में लोगों ने दावा किया कि युवक ने हालांकि, सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं और वीडियो की असलियत की पुष्टि नहीं हो पाई है. बुधवार को जब सेक्टर 34 थाने के एसएचओ सतिंदर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेक्टर 33 के धनास इलाके के एक व्यक्ति को पकड़ा था औऱ उसने शराब का सेवन किया था.
हालांकि, पुलिस के दावे पर लोग सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि ऐसा कौन सा ब्रैंड युवक ने पिया था, जो वह एक जगह ही खड़ा रहा.
So as per SHO Sector 34 ‘Chandigarh UT’, as reported by local media, the person was intoxicated by alcohol. Hope they also disclose the brand which makes a person so calm and stable after drinking. And that there was no fentanyl or any other drug .
pic.twitter.com/uYwedcuHSA
[ad_2]



