[ad_1]
करनाल। नगला मेघा गांव में दो घरों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। दोनों परिवार परिवार हिमाचल के त्रिलोकपुर माता मंदिर में दर्शन करने गए हुए थे। लाैटे तो घरों के ताले टूटे मिले। दोनों मामलों में पुलिस चौकी मंगलोरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव निवासी राजबीर सैनी ने बताया कि वह अपने पड़ोसी कुंदन राम के साथ हिमाचल में त्रिलोकपुर माता मंदिर गए हुए थे। 24 मार्च की रात वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर सामान चेक किया तो घर के अंदर से उनकी पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात, बच्चे की चांदी की कडुली और 10 हजार रुपये नकदी गायब थी। उन्होंने मंगलाैरा पुलिस चाैकी को चोरी की शिकायत दी है। शिकायतकर्ता राजबीर सैनी व कुंदन की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
नगला मेघा निवासी कुंदन सिंह ने बताया कि वह त्रिलोकपुर माता मंदिर से लौटे तो उनके मकान का ताला भी टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। 35 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। चोर उनके घर से 35 हजार रुपये नकदी, मकान की रजिस्ट्री, सोने की बालियां और चांदी की पायल चोरी करके ले गए। दोनों ने अपने स्तर पर जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
[ad_2]
Karnal News: दो मकानों का ताला तोड़ लाखों रुपये के गहने और 45 हजार रुपये चोरी




