Karnal News: राधे-राधे बोल श्याम जाएंगे… पर झूमे श्रद्धालु Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Thu, 26 Mar 2026 12:24 AM IST


श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर की अेार से निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान प्रभु की आरती कर ते महंत जगत



करनाल। श्रीकृष्ण प्रणामी बाबा दयाराम धाम की ओर से मंगलवार शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सुंदर लाइटों और रंग-बिरंगी लड़ियों से सजी पालकी में विराजित श्री राधा-कृष्ण का मनमोहक स्वरूप आकर्षण का केंद्र बना रहा। पालकी को कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया। शोभायात्रा के दौरान राधे-राधे बोल श्याम जाएंगे और मैं नचना श्याम दे नाल, अज मैनू नच लेन दे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा में श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियां निकाली गई। श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के महंत जगतराज महाराज ने बताया कि यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर शहर की परिक्रमा करते हुए पुन: मंदिर में संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: राधे-राधे बोल श्याम जाएंगे… पर झूमे श्रद्धालु