चंडीगढ़ में पत्नी के हत्याआरोपी की जमानत खारिज: प्रोफेसर बीबी गोयल डाली थी याचिका,चार साल बाद हुई गिरफ्तारी,जांच में सामने आई साजिश की कहानी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीबी गोयल को जिला अदालत से राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने माना कि मामले में गंभीर आरोप और पर्याप्त सबूत हैं, ऐसे में जमानत देना उचित नहीं होगा। मामला 4 नवंबर 2021 का है, जब प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा गोयल का शव उनके घर से बरामद हुआ था। शव मिलने के समय उनके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। चार साल बाद हुई गिरफ्तारी इस मामले में पुलिस ने करीब चार साल तक जांच की, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। बाद में नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग जैसी जांच के बाद पुलिस ने 8 दिसंबर 2025 को प्रोफेसर बीबी गोयल को गिरफ्तार किया। जमानत अर्जी में प्रोफेसर के वकील ने दलील दी कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और पुलिस ने जांच के दौरान उनके साथ प्रताड़ना की। साथ ही यह भी कहा गया कि कई अहम सबूतों को नजरअंदाज किया गया। जांच में सामने आई साजिश की कहानी वहीं, सरकारी पक्ष ने अदालत को बताया कि घटना वाले दिन प्रोफेसर घर पर ही मौजूद थे। उन्होंने बचने के लिए यह कहानी बनाई कि कोई बाहरी व्यक्ति दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। लेकिन जांच में सामने आया कि जाली अंदर से काटी गई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि पुलिस ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामला गंभीर प्रकृति का है। ऐसे में जमानत नहीं दी जा सकती। फिलहाल प्रोफेसर बीबी गोयल जेल में ही रहेंगे और मामले की आगे की सुनवाई जारी रहेगी। सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरा मामला… पहली शादी 20 दिन चलीः PU के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर भारत भूषण गोयल की पहली शादी 20 दिन चली थी, 1995 में उनकी दूसरी शादी सीमा गोयल से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा चलता रहा था। उनकी एक बेटी है, वो भी दोनों की लड़ाई से परेशान थी। पत्नी के हाथ पांव बांधकर जलायाः 26 साल चले विवाहित जीवन में इतनी खींचतान बढ़ी कि प्रोफेसर पति ने पत्नी को 2021 में दीपावली की अगली रात 4 नवंबर 2021 को पत्नी सीमा गोयल (45) के हाथ-पैर बांधकर उसे आग लगाकर मार दिया। पुलिस को झूठी कहानी सुनाईः इस दौरान उनकी तरफ से पुलिस को झूठी कहानी बताते हुए बयान दिए थे कि वह खाना खाने के बाद छत पर गए हुए थे। इसी दौरान लुटेरों ने उसकी पत्नी को बांधकर लूटपाट की और फरार हो गए। PU में हत्या के बाद आस पास के लोगों के बयान दर्ज करती हुई पुलिस। मौके पर कोई गवाह नहीं, शातिर प्रोफेसर पुलिस को उलझाता रहा पुलिस को पहले ही हुआ शकः भारत भूषण गोयल पुलिस के आने से पहले ही पत्नी को पड़ोसियों की सहायता से अस्पताल ले गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में क्राइम सीन देखकर पुलिस को आशंका पैदा हुई। हत्या को लूटपाट दिखायाः बीबी गोयल ने हत्या को लूटपाट की घटना बताने के लिए रसोई की जाली को काट दिया था। घर को बाहर से ताला लगा दिया और अलमारी के कपड़े बिखेर दिए। हत्या के बाद उसने ही शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से बाहर से ताला खोला और मृत पत्नी को अस्पताल ले गया। कोई गवाह नहीं मिलाः पुलिस को मौके पर कोई गवाह नहीं मिला था और न ही पुलिस के हाथ कोई सीसीटीवी ही लगी थी। पुलिस ने शक के आधार पर 15-20 बार पूछताछ की है मगर वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था और इसमें चार साल बीत गए।

[ad_2]
चंडीगढ़ में पत्नी के हत्याआरोपी की जमानत खारिज: प्रोफेसर बीबी गोयल डाली थी याचिका,चार साल बाद हुई गिरफ्तारी,जांच में सामने आई साजिश की कहानी – Chandigarh News