[ad_1]
लॉकर में ही छोड़ी थी चाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर स्थित इंस्टा कार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय से चोर नकदी ले गए। यहां चोरों को लॉकर तोड़ने की मशक्कत नहीं करनी पड़ी क्योंकि लॉकर में चाबी पहले से ही लगी थी। पुलिस ने कंपनी मैनेजर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
सुबह खुला मिला शटर, सीसीटीवी मिले बंद
पुलिस को दी शिकायत में रानी बाग निवासी और कंपनी के मैनेजर देव शर्मा ने बताया कि वह 2024 से इस कंपनी में कार्यरत हैं। 23 मार्च की सुबह उनके पास कर्मचारी शुभम का फोन आया कि ऑफिस का शटर आधा खुला हुआ है और अंदर की लाइटें बंद हैं। जब मैनेजर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कैश लॉकर खुला पड़ा था और उसमें रखी सारी नकदी गायब थी। जांच में पाया गया कि चार दिनों से बैंक की छुट्टी या अन्य कारणों से कैश जमा नहीं कराया गया था, जो लॉकर में ही मौजूद था। शुरुआती जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मैनेजर के अनुसार, ऑफिस के लॉकर में हमेशा चाबी लगी रहती थी। इतना ही नहीं, शटर खोलने वाला हैंडल और चाबी भी बाहर सीढ़ियों के नीचे ही छिपाकर रखी जाती थी। चोरों को संभवतः इस बात की जानकारी थी। वारदात के समय सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी जानकार का काम हो सकता है।
[ad_2]
Source link



