Hisar News: दूर हुई परेशानी, बस स्टैंड परिसर से निकला दूषित पानी Latest Haryana News

[ad_1]

हांसी। बस स्टैंड पर डिस्पोजल पंप की मोटर ठीक होने के साथ ही बुधवार से सीवरेज के दूषित पानी की निकासी शुरू होे गई। दो दिन तक मोटर खराब होने के कारण सीवर की निकासी बंद थी जिससे दूषित पानी ओवरफ्लो होकर बस स्टैंड परिसर में भर गया था।

बस स्टैंड पर पानी की निकासी के लिए दो मोटरों वाला डिस्पोजल पंप है। इनमें से एक मोटर लंबे समय से खराब थी और दूसरी मोटर दो दिन पहले खराब हो गई थी। मोटर ठीक होने के बाद निकासी सुचारु रूप से शुरू हो गई।

यहां सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या करीब चार महीने पुरानी है। अक्सर गंदा पानी बस स्टैंड परिसर में भर जाता है। पिछले महीने जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन तोशाम चुंगी तक डाली थी, लेकिन समस्या पूरी तरह हल नहीं हुई।

दूषित पानी भरने से यात्रियों को बस पकड़ने में परेशानी होती है। खासकर उन लोगों को जिनके पास भारी सामान होता है। हांसी बस स्टैंड से रोज हजारों यात्री दिल्ली, हिसार, सिरसा, पानीपत और चंडीगढ़ के लिए बसें लेते हैं।

मोटर ठीक करवा दी गई है। अब बस स्टैंड पर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या नहीं है। पानी की निकासी हो गई है।

– राजबीर सिवाच, स्टैंड ड्यूटी, बस स्टैंड।

[ad_2]
Hisar News: दूर हुई परेशानी, बस स्टैंड परिसर से निकला दूषित पानी