[ad_1]
जुलाना कस्बे के जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भट्ठे के संचालक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। पीड़ित भट्ठा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक भट्ठा संचालक अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जब उसने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने उसे दो करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी। उसी दिन रात करीब 9 बजे दोबारा उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार भी आरोपी ने फिरौती की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा। लगातार मिल रही धमकियों के कारण भट्ठा संचालक और उसके परिवार में डर का माहौल बन गया है।
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जिस नंबर से कॉल आई है, उसकी जांच शुरू कर दी गई है।
[ad_2]




