पंचकूला पुलिस ने नशा तस्कर पकड़ा: तलाशी के दौरान मिली चरस; 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, NDPS एक्ट में केस – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एवीटी स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए युवक के पास से 404 ग्राम चरस बरामद की है। एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि एवीटी स्टाफ इन्चार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मनसा देवी स्थित गैस गोदाम के पास दबिश दी और संदिग्ध युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 404 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नवाब निवासी मनीमाजरा (चंडीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना मनसा देवी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर लिया। 3 दिन के रिमांड पर आरोपी डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नवाब ट्राई सिटी क्षेत्र में चरस की सप्लाई करता था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह चरस कहां से लाता था और इस अवैध धंधे में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं।

[ad_2]
पंचकूला पुलिस ने नशा तस्कर पकड़ा: तलाशी के दौरान मिली चरस; 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, NDPS एक्ट में केस – Panchkula News