[ad_1]
जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि पुलिस के पहरे में सिलिंडर बांटना पड़ रहा है। सुबह अंधेरे से ही लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नसीब नहीं हो रहे हैं। गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को शहर के हुडा ग्राउंड में पारस गैस एजेंसी पर सैंकड़ों की संख्या में लोग सिलिंडर लेने पहुंचे लेकिन सिलिंडरों की सीमित आपूर्ति के कारण अधिकांश लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं थी देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी।
महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे लाइन में खड़े नजर आए। कई उपभोक्ता रमेश, सुदेश, महिपाल, विजय, नरेश, रामकली ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से लगातार चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ये लोग सुबह पांच बजे घर से सिलिंडर लेने के लिए निकल रहे हैं लेकिन सिलिंडर मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
[ad_2]




