[ad_1]
Upcoming Smartphones in April 2026: अप्रैल 2026 स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी खास रहने वाला है. इस महीने भारत और चीन जैसे बड़े बाजारों में कई नए डिवाइस लॉन्च होने वाले हैं. मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप तक, हर कैटेगरी में यूजर्स को नए और दमदार ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं.
OnePlus Nord 6 और Nord CE 6
OnePlus अपनी Nord सीरीज के नए फोन भारत में पेश कर सकता है. Nord 6 को खास तौर पर परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और पावरफुल प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.
कैमरा सेटअप भी मजबूत हो सकता है जिसमें हाई-रेजोल्यूशन प्राइमरी कैमरा और बेहतर सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. साथ ही बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग इसे और आकर्षक बना सकती है. इस सीरीज की कीमत मिड-रेंज में रहने की उम्मीद है जिससे यह युवाओं और गेमर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है.
OnePlus Ace 6 Ultra
चीन में लॉन्च होने वाला यह फोन हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जा सकता है. इसमें बड़ा और स्मूद डिस्प्ले, लेटेस्ट चिपसेट और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. OnePlus की Ace सीरीज हमेशा से फ्लैगशिप जैसी ताकत कम कीमत में देने के लिए जानी जाती है और यह डिवाइस भी उसी तर्ज पर लॉन्च हो सकता है.
Oppo Find X9 Ultra
Oppo अपने फ्लैगशिप लाइनअप को और मजबूत करते हुए Find X9 Ultra और X9s Pro पेश कर सकता है. इन फोनों में खास फोकस कैमरा क्वालिटी पर रहेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मल्टी-कैमरा सेटअप के साथ हाई-मेगापिक्सल सेंसर और एडवांस जूम टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है. साथ ही शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी इसे प्रीमियम कैटेगरी में खास बनाते हैं.
Vivo V70 FE
Vivo का यह नया फोन भारत में जल्द ही एंट्री मार सकता है. V सीरीज की तरह इसमें भी डिजाइन और कैमरा पर खास ध्यान दिया गया है. इसमें AMOLED डिस्प्ले, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. साथ ही यह फोन परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों में ही एक पावरपैक डिवाइस साबित हो सकता है.
AI+ Nova 2 Ultra
AI+ Nova 2 सीरीज भारत में एंट्री करने वाली है जिसमें Nova 2 और Nova 2 Ultra शामिल होंगे. इन फोनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को आसान और स्मार्ट बनाएंगे. यह सीरीज बजट और लोअर मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें:
[ad_2]
OnePlus से लेकर Vivo तक! अगले महीने लॉन्च होने वाले हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन




