[ad_1]
Last Updated:
Sonipat Raid: सोनीपत सब्जी मंडी में सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी की रेड, दो दुकानों में बिना लाइसेंस पकड़ा गया, दोनों दुकानों के पनीर और मटर के सैंपल जांच को भेजे गए.
सोनीपत. हरिया के सोनीपत में पनीर खाने वालों के लिए खबर है! सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग ने सब्जी मंडी में छापेमारी की, जहां दो दुकानों से पनीर और मटर के सैंपल लिए गए. गुप्ता पनीर भंडार और बालाजी पनीर भंडार पर की गई इस कार्रवाई में गुप्ता पनीर भंडार के पास लाइसेंस नहीं मिला, जो चिंताजनक है. सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, और अगर रिपोर्ट फेल होती है तो सख्त कार्रवाई होगी.
दरअसल, सोनीपत की सब्जी मंडी में सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने रेड डाली. सब्जी मंडी में स्थित गुप्ता पनीर भंडार और बालाजी पनीर भंडार पर यह छापेमार कार्रवाई की गई है विभाग के पास शिकायत थी कि दोनों ही जनता के साथ धोखा कर रहे हैं और मिलावटी पनीर लोगों को खिला रहे हैं. इसके बाद सीएम फ्लाइंग के साथ फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों जगह से पनीर और मटर के सैंपल भरे गए. हद तो तब हो गई जब सब्जी मंडी में स्थित गुप्ता पनीर भंडार पर पनीर बेचने का कोई लाइसेंस ही बरामद नहीं हुआ. फिलहाल दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं अधिकारी का कहना है कि अगर मिलावट पाई जाती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.
फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत के बाद सब्जी मंडी में छापेमारी की गई है. सीएम फ्लाइंग टीम और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और गुप्ता पनीर भंडार और बालाजी पनीर भंडार पर पनीर और मटर के सैंपल लिए गए हैं. पनीर भंडार के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला है. सैंपल लेकर भेजे गए हैं, अगर मिलावट पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


