गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, फिलीपींस से ऑपरेट हो रहा था Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Gurugram Cyber Crime: गुरुग्राम पुलिस ने DLF फेज 3 में अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज पकड़ा, 5 सिम बॉक्स 504 सिम जब्त, फिलीपींस आधारित मास्टरमाइंड और गिरोह का भंडाफोड़.छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस सेटअप की देखरेख कर रहा था.

Zoom

डीएलएफ फेज-3 के यू-ब्लॉक में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं.

गुरुग्राम. गुरुग्राम पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. साइबर सिटी में बैठकर देशवासियों की जेब साफ करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. यह नेटवर्क इतना शातिर था कि इसके तार सात समंदर पार फिलीपींस से जुड़े हुए थे. डीएलएफ फेज-3 जैसे पॉश इलाके में यह पूरा अवैध सेटअप चल रहा था.

दरअसल गुरुग्राम पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि डीएलएफ फेज-3 के यू-ब्लॉक में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. जब पुलिस ने वहां छापेमारी की, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए. एक रिहायशी कमरे के भीतर एक अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज चलाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से 5 सिम बॉक्स और 504 एक्टिव सिम कार्ड बरामद किए हैं. जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड फिलीपींस में बैठा है. गिरोह के सदस्य भारत में अवैध सिम बॉक्स का इस्तेमाल कर रहे थे. ये उपकरण भारत में सीधे नहीं आए, बल्कि इन्हें नेपाल-बिहार रूट के जरिए तस्करी कर गुरुग्राम पहुंचाया गया था. इस रूट का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके.

पुलिस ने मौके से 5 सिम बॉक्स और 504 एक्टिव सिम कार्ड बरामद किए हैं.

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस सेटअप की देखरेख कर रहा था. हालांकि, गिरोह के कई अन्य सदस्य और मुख्य सरगना अभी भी फरार हैं. गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने करोड़ की ठगी की है और इनके पास 500 से ज्यादा सिम कार्ड्स कहां से और किसके नाम पर इशू हुए थे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]