Ambala News: पेट्रोल पंप पर पिस्ताैल दिखाकर सेल्समैन से लूट लिए 7260 रुपये Latest Haryana News

[ad_1]


पेट्रोल पंप पर पिस्ताैल दिखाकर सेल्समैन से लूट लिए 7260 रुपये
– फोटो : पेट्रोल पंप पर पिस्ताैल दिखाकर सेल्समैन से लूट लिए 7260 रुपये



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित शाहपुर गांव के पास ढिल्लो सर्विस स्टेशन पर सोमवार रात कार सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पेट्रोल डलवाने के बहाने पंप में दाखिल हुए थे।

जैसे ही सेल्समैन उठा बिना कार से नीचे उतरे पिस्तौल दिखाकर जेब में पड़ी 7260 रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात पर लूट की धारा 309 व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

[ad_2]

Source link