Rohtak News: विश्व क्षय रोग दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित Latest Haryana News

[ad_1]




रोहतक। विश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को वैश्य महाविद्यालय और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मोनिका गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में ईशर ज्योत डिग्री कॉलेज पेहोवा की शगणदीप प्रथम, हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की हिमांशी द्वितीय और हर्षिता जैन व ह्रिचा गंगवार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. फूल सिंह ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मधु ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार जताया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: विश्व क्षय रोग दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित