Charkhi Dadri News: झुग्गियों को नगर परिषद टीम ने हटवाया Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। शहर के कॉलेज रोड पर पीएच स्कूल के समीप सरकारी जमीन पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने में बाधा बन रहीं झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाने के लिए नगर परिषद की ओर से मंगलवार को करीब सवा दो घंटे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाया गया। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बनी झुग्गी झोपड़ियां ग्रीन बेल्ट के कार्य में बाधा बनी हुई थी।

बता दें कि दादरी नगर परिषद की ओर शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर कॉलेज रोड पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जा रही है जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही शहर की सुंदरता भी बढ़ सके लेकिन इस मैदान में बार-बार बनाई जा रही झुग्गी-झोपड़ियां ग्रीन बेल्ट विकसित करने में बाधा बन रही थीं।

इसी को लेकर मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे नगर परिषद की टीम इस क्षेत्र में बनीं झुग्गी झोपड़ियों को हटवाने के लिए पहुंची। अभियान के दौरान कृषि विभाग से सहायक कृषि अभियंता मनीष कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं नगर परिषद सचिव गौरव कुमार, भवन निरीक्षक प्रवीन कुमार के अलावा एक दर्जन नगर परिषद के कर्मचारियों की टीम बनाई गई थी। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि अभियान शांति पूर्वक चलाया गया।

नगर परिषद भवन निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि टीम के पहुंचने पर अधिकांश लोग अपना सामान लेकर खुद ही चले गए। जिसके बाद टीम ने ग्रीन बेल्ट के क्षेत्र को जेसीबी की मदद से समतल करवा दिया। अभियान शांतिपूर्वक चला। बता दें कि नगर परिषद की ओर से गत जनवरी माह में भी इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर अभियान चलाकर झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाया गया था। उस समय यहां से सभी झुग्गी-झोपड़ियों को हटवा दिया गया था।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: झुग्गियों को नगर परिषद टीम ने हटवाया