पंजाब में लालजीत भुल्लर के विभागों का बंटवारा: हरपाल चीमा को ट्रांसपोर्ट और डॉ. रवजोत को जेल विभाग की जिम्मेदारी – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]


वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के बाद मंत्री पद से हटाए गए लालजीत सिंह भुल्लर के पास जो महकमे थे, उनकार बंटबारा कर दिया। अब दोनों पद दो मंत्रियों में बांटे गए हैं। फाइनेंस मंत्री हरपाल चीमा को ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि डॉ. रवजोत को जेल विभाग देखेंगे। अभी तक उनके पास एनआईआरआई विभाग की जिम्मेदारी थी। वहीं, मंत्रिमंडल में 15 मंत्री शेष रह गए है। अब तक 9 बार हुआ फेरबदल पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार 16 मार्च 2022 को बनी थी। उसके बाद से मंत्रियों के पदभार कुल 9 बार बदलाव हुए हैं। 21 मार्च 2022 को शुरुआती कैबिनेट गठन किया गया। इसमें 10 मंत्री शामिल किए गए। CM मान ने कई विभाग अपने पास रखे। इसके बाद 4 जुलाई 2022 को पहला बड़ा विस्तार हुआ। 5 नए मंत्री शामिल, कई पोर्टफोलियो बदले गए 7 जनवरी 2023 को फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा हुआ। डॉ. बलबीर सिंह को शामिल किया गया । 31 मई 2023 को इंदरबीर सिंह निज्जर की मंत्री मडल से छुट्‌टी हुई। बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां को को शामिल किया गया। 16 मार्च 2023 को 5 मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव किया। इस दौरान अमन अरोड़ा से हाउसिंग छीना गया। 23 सितंबर 2024 को बड़ा फेदरल हुआ। इस दौरान चार मंत्रियों चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रहम शंकर जिम्पा, बल्कर सिंह, अनमोल गगन मान की कैबिनेट से छुट्टी हुई।5 नए चेहरे शामिल किए गए। इनमें बारिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां, रवजोत सिंह, तरुणप्रीत सिंह सोंध, मोहिंदर भगत शामिल थे। साथ ही विभागों की नए सिरे से बंटबारा हुआ। 3 जुलाई 2025 सातवां फेरबदल हुआ। कुलदीप सिंह धालीवाल की कैबिनेट से छुट्टी हुई। लुधियाना से जीतकर आए संजीव अरोड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया। उन्हें इंडस्ट्री, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, NRI अफेयर्स दिए गया। 18 अगस्त 2025 को छोटा बदलाव किया। पावर विभाग संजीव अरोड़ा को दिया गया, हरभजन सिंह से छीना गया। AAP को 92 सीटें मिली 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इनमें कुल 117 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 59 सीटें है। AAP ने 79% बहुमत हासिल किया । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 18 सीटें, शिरोमणि अकाली दल (SAD) 3 सीटें, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2 सीटें बहुजन समाज पार्टी (BSP) से 1 सीट व निर्दलीय 1 सीट जीती थी।

[ad_2]
पंजाब में लालजीत भुल्लर के विभागों का बंटवारा: हरपाल चीमा को ट्रांसपोर्ट और डॉ. रवजोत को जेल विभाग की जिम्मेदारी – Punjab News