[ad_1]
बाघा पुराना में समिति चुनाव अब नए सिरे से होगा। 28 मार्च को दोबारा से चुनाव करवाने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की एक वकील को ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। इस दौरान चुनाव की सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। वहीं, इस दौरान बाघापुराना के एसडीएम और डीसी के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी सुनवाई हुई। इस दौरान एसडीएम भवनदीप पेश हुए। उन्हें अदालत ने कहा कि आपका पत्र लीक कैसे हो गया। आपको इस मामले को चीफ सेक्रेटरी के पास लेकर जाना चाहिए। पत्र पब्लिक डोमेन में आने पर उठे कई सवाल अदालत ने सुनवाई के दौरान एसडीएम से पहले पूछा कि आपका पत्र लीक कैसे हो गया। फिर उन्होंने एसडीएम को समझाते हुए कहा कि जिस तरह अब तक आपने किया, ऐसा नहीं होना चाहिए था। आपने चीफ सेक्रेटरी को पत्र भी लिखा था। अगर कोई दिक्कत आ रही थी, तो बात बंद दरवाजों में हो सकती थी। जिस तरह यह पत्र पब्लिक डोमेन में आया है, उससे कई सवाल खड़े हुए हैं। आप एक जिम्मेदार अधिकारी हो। इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए।
[ad_2]
बाघा पुराना में समिति चुनाव 28 मार्च को होंगे: हाईकोर्ट के आदेश, वकील बतौर आब्जर्वर नियुक्त, एसडीएम से पूछा- पत्र लीक कैसे हुआ – Punjab News

