Rohtak News: महम के भिवानी रोड पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार Latest Haryana News

[ad_1]

महम। स्थानीय भिवानी रोड पर बने नेशनल हाईवे नंबर नौ के फ्लाईओवर से सुबह सात बजे एक कार पलटी खाते हुए नीचे गिर गई। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं आई। धटना सुबह सात बजे की है। चालक ने बताया कि अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी फिसलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह हल्की बूंदाबांदी के दौरान हाईवे से नीचे धमाके की आवाज हुई। पास पहुंचकर देखा कार पलटी पड़ी थी। चालक खिड़की से निकलने की कोशिश कर रहा था। वहां पर मौजूद भीड़ ने खिड़की तोड़कर चालक को बाहर निकाला। चालक सुरजीत निवासी भादरा (राजस्थान) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार्निवल कार से दिल्ली जा रहा था। वहां से उसे फ्लाइट पकड़कर हैदराबाद जाना था। संवाद

[ad_2]
Rohtak News: महम के भिवानी रोड पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार