[ad_1]
Last Updated:
Sonipat चंडीगढ़ में 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में स्वर्ण विजेता भिवानी के 70 वर्षीय एथलीट फूल कुमार की शताब्दी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. वह दो पदक जीतने के बाद घर लौट रहे थे. हालांकि, रास्ते में उन्हें मौत मिली.हादसा रविवार रात दस बजे के करीब राठधना-नरेला स्टेशन के बीच हुआ था.
फूल कुमार रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे. (नीली शर्ट में)
सोनीपत. हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हुए 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में पदक जीतकर घर लौटते समय एक एथलीट की मौत हो गई. शताब्दी ट्रेन से गिरने के चलते भिवानी के 70 साल के एथलीट फूल कुमार की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, -चंडीगढ़ में मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की ओर से 20 से 22 मार्च तक 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया. फूल कुमार रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे. भिवानी के रहने वाले फूल कुमार (70) अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ में हुए नेशनल गेम्स का प्रतिभाग करने गए थे. वहां उन्होंने स्वर्ण समेत दो पदक जीते थे.
रविवार सुबह वह चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही शताब्दी ट्रेन सवार हो गए. राठधना-नरेला स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई. ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था. सोमवार सुबह परिजनों के आने के बाद शव की शिनाख्त हो पाई है.
रविवार रात दस बजे के करीब राठधना-नरेला स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ था.
भिवानी के हालू बाजार के रहने वाले फूल कुमार (70) ने पोल वॉल्ट और हैमर थ्रो में स्वर्ण तथा शाटपुट में रजत पदक जीता था. रविवार को वह चंडीगढ़ से कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे. ट्रेन के नई दिल्ली पहुंचने पर अन्य साथी उतर गए, लेकिन वह नहीं उतरे, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई. जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. हादसा रविवार रात दस बजे के करीब राठधना-नरेला स्टेशन के बीच हुआ था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


