Mahendragarh-Narnaul News: कुर्सी दौड़ में प्रणव और मटकी फोड़ में अनन्या रही प्रथम haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो 08 विजेता बच्चों के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। समिति



नारनौल। जय जितेंद्र सेवा समिति ने शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन आदर्श नगर स्थित हीरा बाबा की धर्मशाला में किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रणव चौधरी ने प्रथम स्थान और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अनन्या ने बाजी मारी। पूर्व प्रवक्ता भूपसिंह भारती के मार्गदर्शन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर्ष यादव प्रथम, रक्षित द्वितीय और हिमेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि ललित गोयल और भूपसिंह भारती ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान समाज सेवी ललित गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: कुर्सी दौड़ में प्रणव और मटकी फोड़ में अनन्या रही प्रथम