Karnal News: अभियान चला 2829 पेड़ों को किया ट्री गार्ड मुक्त Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। सेक्टर-13 के पार्क नंबर-5 में रविवार को पेड़ों को ट्री गार्ड से हो रहे नुकसान से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन दिनेश बक्शी ने बताया कई स्थानों पर ट्री गार्ड समय पर नहीं हटाए जाने से पेड़ों के तनों में घाव बन जाते हैं जिससे उनकी वृद्धि प्रभावित होती है। ऐसे पेड़ों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई। अब तक 2829 पेड़ों को ट्री गार्ड और अन्य नुकसान से मुक्त कराया जा चुका है। करनाल के अलावा नीलोखेड़ी, तरावड़ी, इंद्री, कुरुक्षेत्र और भिवानी में भी यह अभियान चलाया जा चुका है। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: अभियान चला 2829 पेड़ों को किया ट्री गार्ड मुक्त