IPL 2026 से बाहर होने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट, CSK-KKR को सबसे तगड़ा नुकसान Today Sports News

[ad_1]

IPL 2026 अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को भी झटका लग चुका है. कई टीमों के मेन खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिसकी वजह से प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन तैयार करना एक बड़ी समस्या बन गई है. यहां देख लीजिए उन सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, जो अब तक आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं.

IPL 2026 से बाहर हो चुके खिलाड़ियों की लिस्ट

हर्षित राणा- कोलकाता नाइट राइडर्स के मेन गेंदबाजों में से एक हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में चोट आई थी. वो उसके बाद कोई प्रतिस्पर्धात्मक मैच नहीं खेले हैं. वो अब पूरे आईपीएल 2026 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

नाथन एलिस- चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि एलिस, CSK के लिए डेथ बॉलिंग की जिम्मेदारी लेंगे, लेकिन उनके चोटिल होने से चेन्नई टीम मुश्किल में पड़ गई है.

सैम कर्रन- संजू सैमसन ट्रेड डील की वजह से ऑलराउंडर सैम कर्रन राजस्थान रॉयल्स टीम में चले गए थे. मगर कर्रन ग्रोइन इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

जैक एडवर्ड्स- इस बार जैक एडवर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने वाले थे, उन्हें SRH ने मिनी ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. पैर की चोट के कारण वो सीजन से बाहर हो गए हैं.

अथर्व अंकोलेकर- मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर को 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन वो घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

ये खिलाड़ी शुरुआती मैच मिस करेंगे
ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो अभी चोटिल हैं, लेकिन पूरे टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं. पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मैथ्यू शॉर्ट, ईशान मलिंगा, मथीशा पाथिराना और लॉकी फर्गयूसन आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों को मिस कर सकते हैं.

[ad_2]
IPL 2026 से बाहर होने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट, CSK-KKR को सबसे तगड़ा नुकसान