Karnal News: स्वदेशी अपनाने के लिए किया जागरूक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Tue, 24 Mar 2026 02:01 AM IST




मूनक। आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोर माजरा में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यशाला में स्वदेशी अपनाओ विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता प्राचार्य डाॅ. विकास अत्री ने कहा कि देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है जिसमें सभी नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान भाषण के जरिये ग्रामीणों को स्वदेशी अपनाओ भारत बचाओ का संदेश दिया गया। गुरुकुल के प्रधान सुखबीर सिंह मान, संदीप कंधवाल और डाॅ. कविता आदि मौजूद रहीं। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: स्वदेशी अपनाने के लिए किया जागरूक