[ad_1]
{“_id”:”69c198dd0aae7a199b06b32a”,”slug”:”chandramohan-will-be-the-new-sp-of-the-district-three-dsps-of-the-district-will-also-be-transferred-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152071-2026-03-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: चंद्रमोहन होंगे जिले के नए एसपी, जिले के तीन डीएसपी भी इधर से उधर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का तबादला हो गया है। अब उनके स्थान पर चंद्रमोहन नए एसपी होंगे इसके अलावा जिला के डीएसपी स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से तबादला की सूची जारी कर दी गई है। जिले के नए एसपी चंद्रमोहन 2015 बैच के आईपीएस है और उनके पास यहां से पहले पुलिस अधीक्षक टेलीकाॅम और एआईजी प्रोविजनिंग का अतिरिक्त चार्ज था। वहीं एसपी नीतीश अग्रवाल पिछले वर्ष अप्रैल से यहां अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें राज्यपाल के एडीसी के तौर पर नियुक्त किया गया है और उनके पास पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त का अतिरिक्त चार्ज होगा। वहीं यातायात के डीएसपी रोहताश को अब डीएसपी कैथल लगाया गया है, उनकी जगह एचपीए अंबाला से डीएसपी सुरेश कुमार को लगाया गया है। लाडवा के डीएसपी रणधीर सिंह को पिहोवा के निर्मल सिंह की जगह पिहोवा भेज दिया गया है। निर्मल सिंह को लाडवा भेजा गया है।
[ad_2]
Kurukshetra News: चंद्रमोहन होंगे जिले के नए एसपी, जिले के तीन डीएसपी भी इधर से उधर



