सरकार की सर्कल रेट बढ़ाने की तैयारी : गुप्ता Latest Haryana News

[ad_1]




करनाल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से सर्कल रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली है। यह जनता के साथ अन्याय है। छह महीने पहले एक अगस्त 2025 को सर्कल रेट बढ़ाए गए थे। उन्होेंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सैनी सरकार जनता को अपने घरों से वंचित रखना चाहती है। महंगाई पर अंकुश लगाने की बजाए लोगों की जेब खाली करने वाली योजनाओं को जबरन लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी महंगाई के बीच सर्कल रेट बढ़ाने का फैसला अनुचित है। कांग्रेस मांग करती है कि जनहित में सर्कल रेट न बढ़ाए जाएं। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
सरकार की सर्कल रेट बढ़ाने की तैयारी : गुप्ता