{“_id”:”69c036ef5c049480e70d3077″,”slug”:”aabha-cards-made-for-75-people-by-the-health-department-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125001-2026-03-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से 75 लोगों के बनाए आभा कार्ड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:07 AM IST
फोटो संख्या:63- मोहल्ला वाल्मीकि मंदिर में लाभार्थी को आभा कार्ड वितरित करते स्वास्थ्य विभाग की
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को मोहल्ला वाल्मीकि में वाल्मीकि मंदिर में लोगों के आभा कार्ड बनवाए गए। 120 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया गया, जिसमें 75 लोगों के आभा कार्ड बनाए गए। आशा वर्कर शीनू कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के आभा कार्ड बनाने के लिए मोहल्ला वाल्मीकि में शिविर का आयोजन किया गया। आभा कार्ड एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी है, जिसमें व्यक्ति के इलाज से जुड़ी सभी जानकारियां सुरक्षित रूप से संग्रहीत रहती हैं। इसमें डॉक्टर की पर्ची, जांच रिपोर्ट, दवाइयों का विवरण और अस्पताल में हुए इलाज का पूरा रिकॉर्ड शामिल होता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक 14-अंकों का एक यूनिक हेल्थ नंबर है। यह मेडिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित डिजिटल रूप से स्टोर करने में सहायक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिपिक विनय शर्मा व निखिल कुमार ने बताया कि रविवार को शिविर में 120 लोगों पहुंचें। 75 लोगों के आभा कार्ड मौके पर बनाए गए। 45 लोगों के कार्ड बनाने के पंजीकरण करवाया गया। उपमंडल में करीब 1690 आभा कार्ड बनाए जा चुके है। यह अभियान एक मार्च से शुरू हुआ था। विभाग का लक्ष्य उपमंडल के सभी लोगों के आभा कार्ड बनाए जाए। ताकि वे इसका लाभ उठा सके।
Trending Videos
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से 75 लोगों के बनाए आभा कार्ड