Ambala News: घर के बाहर खड़े युवक के गले से सोने की चेन झपट ले गया बदमाश Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। कैंट के खान ढाबे के निकट दोस्त के साथ घर के बाहर खड़े युवक आदित्य ज्ञान चौरसिया से शनिवार रात 11 बजे बाइक सवार सोने की चेन झपट ले गया। युवक ने दोस्त संग मिलकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते हुए पीछा भी किया लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने आदित्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

Trending Videos

पीड़ित आदित्य ने बताया कि आरोपी का सुराग लगाने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। वह अपने दोस्त अभिनव गोयल के साथ घर के सामने अपनी एक्टिवा पर खड़ा था। अज्ञात ने गले में डली करीब 30 ग्राम वजन वाली सोने की चेन झपट ली। दोस्त ने तुरंत अपनी स्कूटी से बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। छीनाझपटी के दौरान गले पर बदमाश के नाखूनों के निशान भी आए हैं।

[ad_2]

Source link