[ad_1]
Last Updated:
राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की ओर ट्रेन से सफर करने के लिए बड़ी राहत की खबर है. जल्द ही इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें लेट नहीं होंगी. इतना ही नहीं ट्रेनों में भीड़-भाड़ और मारामारी भी कम होगी. जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी.लोगों को राहत देने के लिए जयपुर के लिए एक और ट्रेन लाइन बनाई जा रही है,
रेल मंत्रालय ने नए रूट को अप्रवूल दिया.
नई दिल्ली. राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की ओर ट्रेन से सफर करने के लिए बड़ी राहत की खबर है. जल्द ही इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें लेट नहीं होंगी. इतना ही नहीं ट्रेनों में भीड़-भाड़ और मारामारी भी कम होगी. जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी.लोगों को राहत देने के लिए जयपुर के लिए एक और ट्रेन लाइन बनाई जा रही है, इसको रेलवे बोर्ड ने अप्रूलव दे दी है. आइए जानते हैं नया रूट कौन सा होगा और कहां से होकर गुजरेगा.
रेल मंत्रालय के अनुसार यह रूट रेवाड़ी जंक्शन से शुरू होकर राजस्थान के शाहजहांपुर और नीमराणा होते हुए जयपुर तक जाएगा. कुल लंबाई लगभग 191 किलोमीटर होगी. रेलवे बोर्ड ने सर्वे और डीपीआर तैयार करने के लिए 5.73 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया है.यह नया रूट बनने से दिल्ली-जयपुर रूट को रात मिलेगी, जो मौजूदा समय बहुत व्यस्त है.
नया रूट बनने के बाद ट्रेनों की लेट लतीफी में कमी आएगी. प्लेटफॉर्म पर भीड़ नहीं लगेगी और जरूरत के अनुसार ट्रेनें बढ़ाई जा सकेंगी. राजस्थान के औद्योगिक इलाकों (नीमराणा, अलवर, जयपुर) में कनेक्टिविटी बेहतर होगी. महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को भी राजस्थान के इन औद्योगिक क्षेत्रों से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद जगी है.
ये होगा फायदा
जब नई रेलवे लाइन चालू हो जाएगी तो दिल्ली से जयपुर होते हुए गुजरात (अहमदाबाद) और महाराष्ट्र (मुंबई) जाने वाली ट्रेनों को वैकल्पिक के तौर पर नया रूट मिलेगा. इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और ट्रेनों में सफर आरामदायक होगा.रेल मंत्रालय ने कहा है कि सर्वे जल्द शुरू होगा. डीपीआर तैयार होने के बाद प्रोजेक्ट की लागत, समयसीमा और आगे की प्लानिंग तय होगी. यह कदम दिल्ली-जयपुर रूट पर ट्रेनों के बढ़ते ट्रैफिक को कम करने और राजस्थान के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है.
[ad_2]



