सेंसेक्स में 1800 अंक की गिरावट: 72,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 550 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली Business News & Hub

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Crash Update; BSE Sensex NSE Nifty | Banking Auto Share Price

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,800 अंक (2.40%) की गिरावट के साथ 72,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 550 अंक (2.50%) की गिरावट है, ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है।

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…

  1. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
  3. अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 3.35% गिरकर 51,582 पर कारोबार कर रहा है।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.62% गिरकर 5,456 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.37% गिरकर 24,424 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.29% गिरकर 3,866 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 20 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 443 अंक (0.96%) गिरकर 45,577 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.01% गिरकर 21,647 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 100 अंक (1.51%) गिरकर 6,506 पर बंद हुआ।

क्रूड की कीमतें 1% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हुईं

अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेट क्रूड आज 1% से ज्यादा बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 93.86 पर पहुंचा खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के 33 पैसे गिरकर मुकाबले 93.86 के स्तर पर आ गया है।

भारतीय बाजार में FIIs की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की नेट बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। अब तक मार्च में FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं। वहीं DIIs ने ₹101,168 करोड़ की खरीदारी की है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/nifty-falls-450-points-banking-auto-stocks-see-selloff-137510386.html