Brokerage Stock Recommendations: मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में जारी हलचल से भारतीय घरेलू बाजार में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म कुछ चुनिंदा शेयरों पर अभी भी अपना दांव लगा रहे हैं.
उन्हें भरोसा है कि, इन शेयरों की खरीदारी से निवेशकों को लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, आखिर किन कंपनियों के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म अपना भरोसा जता रहे हैं…
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
ब्रोकरेज हाउस Jefferies और मोतीलाल ओसवाल ने Reliance Industries Limited को लेकर पॉजिटिव रुख बनाए रखा है. ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के लिए 1750 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है.
यह मौजूदा स्तर से करीब 26 फीसदी तक की संभावित बढ़त को दर्शाता है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के टेलीकॉम, रिटेल और डिजिटल बिजनेस में ग्रोथ से कमाई बढ़ सकती है. साथ ही कंपनी का कारोबार मॉडल इसे स्थिरता प्रदान करता है.
HDFC बैंक पर ब्रोकरेज का मजबूत भरोसा
हाल के समय में HDFC Bank को लेकर ब्रोकरेज हाउस पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. Jefferies ने स्टॉक पर 1240 रुपये का टारगेट दिया है. जो मौजूदा स्तर से करीब 47 प्रतिशत तक की संभावित तेजी को दिखाता है.
इसके अलावा Motilal Oswal और Antique Stock Broking भी बैंक की फाइनेंशियल स्थिति को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे हैं. उनका मानना है कि मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर एसेट क्वालिटी और ROE आने वाले समय में बैंक के प्रदर्शन को सहारा देने का काम कर सकते हैं.
ICICI बैंक में आगे भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद
आईसीआईसीआई बैंक को लेकर मोतीलाल ओसवाल ने अपना भरोसा बनाए रखा है. फर्म ने इसके लिए 1750 रुपये का टारगेट तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 40 फीसदी तक की संभावित बढ़त का संकेत देता है.
ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक की मजबूत मैनेजमेंट, डिजिटल क्षमता और लगातार बढ़ती लोन ग्रोथ इसकी बड़ी ताकत हैं. वहीं Antique Stock Broking ने भी बैंक के शेयरों को अपने पसंदीदा स्टॉक की लिस्ट में शामिल किया हैं.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: IOC, BPCL और HPCL पर दांव लगाने वाले हो जाएं सावधान! 20 परसेंट तक क्रैश हो सकते हैं शेयर
Source: https://www.abplive.com/business/stock-market/reliance-industries-hdfc-bank-icici-bank-stock-recommendations-brokerage-picks-india-market-volatility-investment-ideas-3105083

