{“_id”:”69c02f340dfb3776a90baf00″,”slug”:”take-advantage-of-pm-insurance-scheme-deputy-commissioner-karnal-news-c-18-knl1018-870084-2026-03-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीएम बीमा योजना का उठाएं लाभ : उपायुक्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:34 PM IST
करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक बैंक उपभोक्ता को जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने के लिए दो योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति नामांकन करवा सकते है। इसके तहत 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा करवाना होता है जिसमें दो लाख रुपए के जीवन बीमा का संरक्षण मिलता है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 18 से 70 वर्ष तक के नागरिक अपना दुर्घटना बीमा करवा सकते हैं। 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर इस योजना में दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा संरक्षण मिलता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं में नामांकन करवाने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा और डाकघर से संपर्क करें। संवाद