Mahendragarh-Narnaul News: शहर में कल से डोर-टू-डोर होगा कूड़ा कलेक्शन, घरों के बाहर लगेंगे क्यूआर कोड haryanacircle.com

[ad_1]

महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से हायर की गई हुड्डा कोऑपरेटिव एजेंसी 24 मार्च से शहर में घर-घर से कूड़ा एकत्रित कराएगी। नगरपालिका ने हाल ही में एजेंसी को 4.22 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया है। हालांकि अभी एजेंसी के पास संसाधनों की कमी है। चार मार से कूड़ा एकत्र नहीं किया जा रहा था जिससे शहर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब कूड़ा एकत्रित किए जाने से लोगों को राहत मिलेगी। एजेंसी को टेंडर आवंटित किए दो माह से अधिक का समय बीत गया है लेकिन अभी तक एजेंसी की ओर से डोर-टू-डोर कचरा उठान की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। अमर उजाला ने 8 फरवरी और 19 मार्च को शहर में लचर सफाई व्यवस्था पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसको संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका के प्रधान रमेश सैनी ने सख्ती बरतते हुए एजेंसी से जवाब तलब किया था।

नगर पालिका के पास 75 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से 30 कर्मचारी ही शहर में सफाई व्यवस्था देखते हैं। एजेंसी के कर्मचारी आने के बाद कर्मचारियों की संख्या 80 हो जाएगी। एजेंसी ने संसाधन कम होने की बात कही तो प्रधान ने यथासंभव संसाधनों से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधान की ओर से पहले सप्ताह ट्रायल के तौर पर एजेंसी को छूट दी गई है और अगले सप्ताह से संसाधनों का बंदोबस्त करके व्यवस्था दुरुस्थ रखने के लिए कहा है।

एजेंसी को एक महीने के भीतर कूड़ा संग्रहण के लिए आवश्यक संसाधन टेंपो, छोटी गलियों के लिए ई-रिक्शा, ट्रैक्टर, जेसीबी व लोडर की व्यवस्था करने, प्रत्येक टेंपो में ड्राइवर के साथ एक हेल्पर रखने के निर्देश दिए हैं।

नगर पालिका एजेंसी को घर-घर कूड़ा उठान के आधार पर पेमेंट करेगी। इससे मनमानी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी और कोई धांधली हो सकेगी।


हर घर के बाहर लगेगा क्यूआर कोड

शहर के हर वार्ड, मोहल्ले और गली के प्रत्येक घर तक कूड़ा संग्रहण करने के लिए एजेंसी के वाहन पहुंचेंगे। आधुनिक व्यवस्था के तहत प्रत्येक घर के बाहर डिजिटल क्यूआर कोड लगाया जाएगा। घर से कचरा लेकर जाने वाली गाड़ी के कर्मचारी कोड को स्कैन करेंगे। इससे कचरा उठान की पारदर्शी ढंग से निगरानी होगी।


अलग-अलग जोन में विभाजित होंगे वार्ड

शहर में कूड़ा उठान की प्रक्रिया के साथ ही नगर पालिका शहर को आवश्यकता अनुसार विभिन्न जोन में विभाजित करेगी। इसमें वेस्ट जोन, वेस्ट फ्री जोन व अन्य प्रकार के जोन बनाए जाएंगे। वार्ड की स्थिति के अनुसार ही सफाई कर्मचारी व संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शहर को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।


वर्जन:

मंगलवार से घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। घरों के आगे क्यूआर कोड लगेंगे। कर्मचारी कूड़ा डालने के बाद कोड स्कैन करेंगे। पहले सप्ताह में एजेंसी ट्रायल करेगी और पूरे संसाधनों बंदोबस्त कर कार्य करेगी। सभी नागरिक घर व प्रतिष्ठान पर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबीन में डालें।- रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में कल से डोर-टू-डोर होगा कूड़ा कलेक्शन, घरों के बाहर लगेंगे क्यूआर कोड