[ad_1]
स्कूटी पर सवार युवक पर फायरिंग करता आरोपी CCTV कैमरे में कैद हुआ।
चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे युवक पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन 39 की टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर
.
रंजिश के चलते फायरिंग की गई है। करीब दो महीने पहले सेक्टर-25 के सामने सेक्टर-38 वेस्ट रोड पर सुमित की हत्या कर दी गई थी। इसी का बदला लेने के लिए सुमित के भाई रसल ने सागर और रिकी पर फायरिंग करवाई।
जहां फायरिंग हुई, उससे कुछ ही दूरी पर कम्युनिटी सेंटर में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यक्रम चल रहा था। वहां व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें उनकी समस्याएं सुनी जा रही थीं। फायारिंग मामले में प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
फायरिंग की घटना के बाद पुलिस जांच करती हुई।
CCTV में क्या दिख रहा इसका CCTV भी सामने आया है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि व्हाइट कलर की शर्ट पहन कर सागर नाम का लड़का आ रहा था। पहले उसे प्रियांशु ने बात करने के लिए रोका। काफी देर तक इनके बीच में बात होती रही। इसके बाद एक्टिवा पर सागर आगे चला गया। कुछ देर बार फिर वापस आया तो प्रियांशु ने उस पर फायरिंग कर दी।
अब पढ़िए वह मामला, जिसका बदला लेने के लिए फायरिंग की
- चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहा था: सुमित उर्फ गोलू मौलीजागरां में रहता था। वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका था। चिट्टे की लत होने की वजह से परिवार ने ही उसे पकड़वाया था। करीब 2 महीने पहले वह इसी मामले में चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी पर गया था। उसकी मां भी साथ थी। पेशी के बाद उसने मां को घर भेज दिया था, जबकि खुद स्कूटी से सामान लेने चला गया।
- दो युवकों ने बीजेपी दफ्तर के पास चाकुओं से गोदा : पुलिस के मुताबिक, सुमित सेक्टर-37 के बीजेपी दफ्तर के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। इसी दौरान रास्ते में एक बुलेट पर दो युवक आए। एक के हाथ में हथियार था। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। आरोपियों ने उसकी पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।
- अस्पताल में हुई मौत, परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई: सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमित को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर मौलीजागरां के ही युवक किशू और उसके साथी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।
ये खबर भी पढ़ें…
चंडीगढ़ में कातिल बोला- अब मर्डर होंगे, लाशें बिछा देंगे, VIDEO सामने आया

चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में सुमित उर्फ गोलू की हत्या के मामले में परिवार की ओर से आरोपी बनाए गए युवक कृष उर्फ कासू का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह खुलेआम हत्या की धमकी देता दिखाई दे रहा है। कह रहा है- अब तो मर्डर होंगे, लाशें बिछा देंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
[ad_2]
चंडीगढ़ में युवक पर फायरिंग: CCTV में गोली मारता दिखा, पास ही चल रहा था प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का कार्यक्रम – Chandigarh News

