Sai Parenterals IPO: भारतीय शेयर बाजार में समय-समय पर निवेशकों को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) में निवेश का मौका मिलता रहता हैं. जल्द ही साई पैरेंटरल्स कंपनी का इश्यू भी ओपन होने वाला है. कंपनी की ओर से प्राइस बैंड की जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं, इस नए इश्यू के बारे में…
कब खुलेगा इश्यू और इससे संबंधित जानकारी
Sai Parenteral’s अपने इश्यू के जरिए कुल 408.79 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. यह इश्यू बुक बिल्डिंग प्रोसेस के तहत लाया जा रहा है. इसमें 285 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिसमें करीब 73 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके साथ ही 123.79 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी इस आईपीओ का हिस्सा होगा.
कंपनी आईपीओ में लगभग 50 फीसदी शेयर क्यूआईबी, 35 फीसदी रिटेल निवेशकों और 15 फीसदी एनआईआई कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं. सब्सक्रिप्शन के लिए यह आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा. निवेशक 27 मार्च तक इसपर अपना दांव लगा सकते हैं.
शेयर अलॉटमेंट की बात करें तो, 30 मार्च को होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके बाद कंपनी के शेयर 2 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हो सकते हैं.
क्या है प्राइस बैंड?
कंपनी ने इस इश्यू के लिए 372-392 रुपये प्रति शेयर के बीच का प्राइस बैंड तय किया है. 38 शेयरों को एक लॉज साइज बनाया गया है. यानी कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,896 रुपये का एकमुश्त निवेश करना होगा.
कंपनी के फाइनेंशियल आंकड़े
हाल के वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 163.74 करोड़ रुपये की इनकम दर्ज की है. जबकि मुनाफा 14.43 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा 30 सितंबर 2025 तक कंपनी का EBITDA 16.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और कुल एसेट्स का आकार 376.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.
इसी अवधि के दौरान कंपनी की नेट वर्थ 209.37 करोड़ रुपये रही. वहीं, कुल उधारी 76.07 करोड़ रुपये दर्ज की गई है, जो कंपनी की मौजूदा वित्तीय स्थिति को दर्शाती है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: पैसों की अचानक कमी आ जाए तो क्या करें? इन आसान उपायों से फिर से पटरी पर आ सकते हैं हालात, जानें पूरी डिटेल
Source: https://www.abplive.com/business/ipo/march-upcoming-ipo-india-sai-parenterals-ipo-details-price-band-subscription-date-know-the-details-3104573


