{“_id”:”69bee70f5df0be3fcf0451b7″,”slug”:”ganja-supplier-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-155125-2026-03-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: 21 किलोग्राम गांजा तस्करी में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:14 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
सिरसा। 21 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपी सप्लायर को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी नसीब गांव बरवाला, हिसार का रहने वाला है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस की टीम एक नवंबर 2025 को गश्त के दौरान डिंग थाना क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि जोधकां मोड़ पर कार सवार एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। पुलिस पार्टी ने जोधकां मोड़ पर दबिश देकर कार में सवार युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो कार में से 21 किलोग्राम गांजा मिला। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उक्त गांजा नसीब से लेकर आया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नसीब किसी मामले में हिसार जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा है।