Gurugram News: केडी स्पोर्ट्स अकादमी 6 विकेट से जीती Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। सेक्टर-9 के गो गोपाल गोवर्धन मैदान पर खेले गए मैच में केडी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने थ्री जी स्पोर्ट्स अकादमी को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थ्री जी अकादमी ने कप्तान राजा साहनी के 34 रनों की मदद से 29.2 ओवरों में 152 रन बनाए। केडी स्पोर्ट्स की ओर से नक्षत्र ने 3 और निखिल भारद्वाज व समर्थ ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केडी स्पोर्ट्स अकादमी ने 20.2 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। शिवम ने नाबाद 39 और कप्तान प्रियांशु तिवारी ने 33 रनों की पारी खेली। अंत में निखिल भारद्वाज ने तेज तर्रार 23 रन बनाकर मैच समाप्त किया। थ्री जी की ओर से कप्तान राजा साहनी, ध्रुव और सागर शर्मा को 1-1 विकेट मिला। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: केडी स्पोर्ट्स अकादमी 6 विकेट से जीती