Hisar News: बारिश और हवा से 7,045 एकड़ में सरसों को 25 से 50% तक नुकसान Latest Haryana News

[ad_1]

हांसी। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शुरुआत में बारिश को फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रहा था लेकिन लगातार दो दिनों रुक-रुक कर हुई बारिश और इसके बाद चली हवा ने गेहूं और सरसों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार, गेहूं की लगभग 2,41,805 एकड़ फसल को 25 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। सरसों की 31,175 एकड़ फसल को 25 प्रतिशत और 7,045 एकड़ फसल को 25 से 50 प्रतिशत तक का नुकसान दर्ज किया गया।

Trending Videos

विशेषज्ञों के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में गेहूं जमीन पर बिछ गई है। इससे दाना छोटा रह सकता है और पैदावार में कमी आने की संभावना है। पहले अचानक गर्मी के कारण गेहूं के पिचकने का खतरा था लेकिन अब बारिश के बाद फसलें भीगने और गिरने से नुकसान बढ़ गया है।

यह अभी हमारी टीमों की तरफ से जुटाया गया आंकड़ा है। जीरो से 25 प्रतिशत तक के खराबे में जरूरी नहीं की फसल को उतना नुकसान ही हुआ हो। अभी आगामी दिनों में देखा जाएगा की कितना नुकसान है। फिलहाल हमारे पास किसी किसान ने फसल नुकसान होने की शिकायत नहीं की है।

– डॉ़ रविंद्र, एसडीओ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।

[ad_2]
Hisar News: बारिश और हवा से 7,045 एकड़ में सरसों को 25 से 50% तक नुकसान