[ad_1]
{“_id”:”69bdb47569daccac98040185″,”slug”:”three-students-riding-an-activa-were-injured-after-being-hit-by-a-bike-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160085-2026-03-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: बाइक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार तीन छात्र घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला। रामपुर गांव के पास बाइक की चपेट में आकर एक्टिवा सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों छात्र अपने दोस्त के जन्मदिन से लौट रहे थे। हादसे में तीनों की बाजू व सिर पर चोटें आई। कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। मौके पर डायल-112 की गाड़ी पहुंच गई थी। हालांकि अभी तक महेश नगर थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। घायल करधान निवासी साहिल ने बताया कि वह अपने दोस्त मोहित और अंकुश एक ही एक्टिवा पर सवार होकर 11वीं कक्षा के छात्र के जन्मदिन पर गए थे। रामपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। संवाद
[ad_2]
Source link


