{“_id”:”69bdc0a6c0ab215b7c06b126″,”slug”:”bidhranas-rain-and-snehas-selection-for-navodaya-jind-news-c-199-1-jnd1010-150267-2026-03-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: बिधराना की वर्षा और स्नेहा का नवोदय में चयन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
20जेएनडी20: छात्राओं को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान। – फोटो : samvad
नरवाना। राजकीय विद्यालय बिधराना की दो छात्राओं का चयन नवोदय में हुआ है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के घोषित परिणाम में विद्यालय की छात्रा वर्षा ने 88.75 अंक प्राप्त कर 22वां स्थान व स्नेहा ने 87.50 अंकों के साथ 39वां स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। पांचवीं कक्षा की इंचार्ज नीलम ने बताया कि दोनों छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय प्रभारी नरेश वत्स ने प्राथमिक विभाग के मुखिया मनोज कुमार व उनकी टीम की सराहना करते हुए छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संवाद