Mahendragarh-Narnaul News: हैफेड गोदाम से 4.23 करोड़ की सरसों व बारदाना गायब, स्टोर कीपर पर एफआईआर haryanacircle.com

[ad_1]

कनीना। गांव उन्हाणी स्थित हैफेड गोदाम में सरसों के बैग व बारदाने के स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। स्टॉक से करीब 4.12 करोड़ रुपये कीमत की 5531.60 क्विंटल सरसों व करीब 11.24 लाख रुपये का बारदाना गायब मिला है। सरसों व बारदाने की अनुमानित कीमत करीब 4.23 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने हैफेड के जिला प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज की शिकायत पर गोदाम के स्टोर कीपर ऋषिदेव निवासी झज्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी घोटाले की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी स्टॉक की जांच जारी है।

हैफेड के अनुसार, गोदाम की भंडारण क्षमता लगभग 13340 मीट्रिक टन है। इसमें करीब 29 हजार सरसों के बैग रखे गए थे। स्टॉक के मिलान के दौरान करीब 12 हजार बैगों की कमी सामने आई है।

वहीं इसका खुलासा होने के बाद गांव उन्हाणी में स्थित गोदाम में तैनात स्टोर कीपर ऋषिदेव निवासी झज्जर के गायब होने की सूचना है। इसके बाद संदेह और गहरा गया है।

हैफेड के जिला प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज और गोदाम प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा पूरे स्टॉक की भौतिक जांच करवाई जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। हालांकि अभी तक भौतिक जांच का काम पूरा नहीं हो सका है। जांच पूरी होने के बाद ही इस गड़बड़ झाले का पूरा खुलासा हो पाएगा।


अब तक की जांच में हुआ यह खुलासा

गत 12 मार्च तक यहां स्टॉक में से कुल 1,24,33.90 क्विंटल सरसों जोकि 2,80,281 बैगों के रूप में, निजी पार्टियों व एचओएम रेवाड़ी एवं नारनौल को डिलीवरी की जा चुकी है। ऐसे में कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार संबंधित गोदामों में 7,601.60 क्विंटल (करीब 16892 बैग) सरसों शेष होनी चाहिए थी लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान संबंधित गोदामों में करीब 2070 क्विंटल सरसों (करीब 4600 बैग) ही उपलब्ध पाई गई। इस तरह सरसों में करीब 5531.60 क्विंटल (करीब 12292 बैग) की कमी पाई गई है। हैफेड अधिकारियों की भौतिक सत्यापन के अनुसार 5531.60 क्विंटल सरसों गायब मिली है। इसकी अनुमानित लागत 4,12,44,793 रुपये बन रही है।


बारदाना में भी गड़बड़ी, 13654 बैग मिले कम

वहीं हैफेड कार्यालय रिकॉर्ड के अनुसार एटविल (50 किलोग्राम पैकिंग) बारदाना 187469 बैग (374 बेल व 469 लूज बैग) व बीटीविल (45 किलोग्राम पैकिंग) बारदाना का 70185 बैग (140 बेल व 185 लूज बैग) होना चाहिए था। लेकिन मौके पर एटविल बारदाना 186500 बैग (373 बेल) और बीटीविल बारदाना 57500 बैग (115 बेल) मिला। इस तरह एटविल बारदाना 969 बैग (1 बेल व 469 बैग) कम पाए गए, जिसका अनुमानित मूल्य 91 हजार 842 रुपये है। वहीं बीटीविल बारदाना 12685 बैग (25 बेल व 185 बैग) कम पाए गए। इसका अनुमानित मूल्य 10,32,940 रुपये है।


– वर्जन:

शिकायत के आधार स्टोर कीपर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-राकेश कुमार, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: हैफेड गोदाम से 4.23 करोड़ की सरसों व बारदाना गायब, स्टोर कीपर पर एफआईआर