Charkhi Dadri News: नहर ओवरफ्लो होने से ढाणी फोगाट में पांच एकड़ खेतों में भरा पानी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Fri, 20 Mar 2026 11:26 PM IST


जहां से पानी ओवरफ्लो हुआ है, उस जगह को दिखाते किसान। 
– फोटो : 1



चरखी दादरी। गांव ढाणी फोगाट के खेतों में नहर ओवरफ्लो होने से करीब 5 एकड़ भूमि में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। फसल में पानी भरने से सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। किसान पतराम, फूल सिंह, जयभगवान, श्यामलाल, रणधीर आदि ने बताया कि तीन दिन पहले गांव से गुजरने वाली नहर ओवरफ्लो हो गई, जिसके कारण खेतों में दो से तीन फीट पानी जमा हो गया है। पंप हाऊस पर बिजली न होने के कारण पानी का बहाव आगे नहीं जा सका, जिसके चलते नहर का पानी खेतों में आ गया। प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द पानी को खाली करवाया जाए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Charkhi Dadri News: नहर ओवरफ्लो होने से ढाणी फोगाट में पांच एकड़ खेतों में भरा पानी