{“_id”:”69bd8b48c8810059ac0710ee”,”slug”:”mri-service-to-start-soon-approval-received-under-ppp-model-mla-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152850-2026-03-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जल्द शुरू होगी एमआरआई सेवा, पीपीपी मॉडल के तहत मिली मंजूरी : विधायक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:30 PM IST
कैंप कार्यालय में लोगों से बात करते विधायक सुनील सांगवान।
चरखी दादरी। जिले के नागरिकों के लिए जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार होने जा रहा है। दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि सरकार की स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में दादरी के नागरिक अस्पताल में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर एमआरआई स्कैन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को बजट में मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Trending Videos
विधायक ने कहा कि अब तक शहर के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और इलाज की प्रक्रिया भी तेज होगी। उन्होंने बताया कि पीपीपी मॉडल के तहत आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विधायक ने शुक्रवार को अपने निवास पर जन समस्याएं सुनते हुए लोगों से सीधा संवाद भी किया और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। एमआरआई सेवा शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।
[ad_2]
जल्द शुरू होगी एमआरआई सेवा, पीपीपी मॉडल के तहत मिली मंजूरी : विधायक