मोहाली पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसर्फर, कई थानों के SHO बदले, कई कर्मचारियों को भेजा पुलिस लाइन – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


मोहाली जिला पुलिस में बडे़ स्तर पर फेरबदल हुआ है। 15 पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों के ट्रांसफर हुए। इस दौरान कई थानों के एसएचओ बदले गए है। वहीं, युवक के मर्डर के बाद पुलिस लाइन भेजे गए इंस्पेक्टर अमन बैदवान को फिर से थाना फेज-11 की कमान सौंपी गई। जबकि योगेश कुमार को फेज-11 से हटाकर थाना लालड़ू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रणवीर सिंह को कंट्रोल रूम में भेजा गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को थाना हंडेसरा का प्रभारी बनाया गया है, वहीं गुरु मिहर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। खरड़ और कुराली के SHO बदले इंस्पेक्टर हर्ष मोहन को थाना सिटी कुराली का प्रभारी बनाया गया है। थाना सिटी कुराली के प्रभारी गुरप्रीत सिंह को थाना सदर खरड़ का प्रभारी और इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह चौहान को थाना सदर खरड़ से बदलकर थाना मटौर का प्रभारी लगाया गया है। इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह को ऑपरेशन सेल से बदलकर थाना सोहाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोहाना के SHO को साइबर क्राइम की जिम्मेदारी थाना सोहाना के प्रभारी सुनील कुमार को साइबर क्राइम में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को साइबर क्राइम से बदलकर ऑपरेशन सेल भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर परविंदर सिंह को पुलिस लाइन से बदलकर ट्रैफिक जोन-3 का इंचार्ज लगाया गया है। थानेदार संजीव कुमार को ट्रैफिक इंचार्ज सनेटा से हटाया गया है, जबकि थानेदार जगीर सिंह को ट्रैफिक इंचार्ज नयागांव और थानेदार शाम लाल को लालड़ू ट्रैफिक इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

[ad_2]
मोहाली पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसर्फर, कई थानों के SHO बदले, कई कर्मचारियों को भेजा पुलिस लाइन – Mohali News