ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- जंग में दुश्मन की हार हुई: हमले के बावजूद देश एकजुट, उन्हें लगा था जनता सरकार के खिलाफ हो जाएगी Today World News

[ad_1]

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ जारी जंग में दुश्मन की हार हुई है। नौरोज के मौके पर जारी लिखित संदेश में खामेनेई ने कहा कि दुश्मन देशों को उम्मीद थी कि हमलों के बाद ईरानी जनता सरकार के खिलाफ खड़ी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

खामेनेई ने कहा, “उन्हें लगा था कि कुछ दिनों के हमलों के बाद देश में डर और निराशा फैल जाएगी और लोग सरकार के खिलाफ उठ खड़े होंगे, लेकिन यह उनका बड़ा गलत आकलन था।”

खामेनेई के मुताबिक, इसके उलट देश में अलग-अलग विचारधाराओं और मतभेदों के बावजूद एकजुटता देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इसी एकता की वजह से दुश्मन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया और उसके खेमे में ही दरार पड़ गई है।

ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के बिना यह गठबंधन सिर्फ कागजी शेर है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा,

QuoteImage

वे न्यूक्लियर ताकत वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे। अब जब यह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है, तो वे तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत कर रहे हैं।

QuoteImage

ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे खुला रखने के लिए सैन्य मदद देना आसान है, लेकिन सहयोगी देश इसमें भी पीछे हट रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह बहुत आसान सैन्य कदम है, जिसमें बहुत कम जोखिम है, लेकिन वे मदद नहीं करना चाहते। कायर हैं, और हम इसे याद रखेंगे।”

ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…

इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे।

इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।

ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई हवाई हमले किए।

ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई हवाई हमले किए।

कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर गुरुवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान भीषण आग लग गई।

कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर गुरुवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान भीषण आग लग गई।

इजराइल ने बुधवार को ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था।

इजराइल ने बुधवार को ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था।

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन के लिए पाबंदियां हटाईं

अमेरिका ने ईरान के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगी पाबंदियों को 30 दिनों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया है।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह छूट केवल उन तेल खेपों (शिपमेंट) पर लागू होगी जो पहले से रास्ते में हैं, नए ऑर्डर पर नहीं।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण तेल की सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ रहा है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

ईरान पर आरोप है कि वह होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहा है, जिससे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को खतरा बढ़ रहा है।

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान की चेतावनी- द्वीपों पर हमला हुआ तो UAE पर हमला करेंगे

ईरान ने UAE के रास अल-खैमाह शहर को लेकर सख्त चेतावनी दी है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित अबू मूसा और ग्रेटर तुंब द्वीपों पर फिर से हमला हुआ, तो रास अल-खैमाह को निशाना बनाया जाएगा।

ईरान ने कहा कि वह अपनी जमीन और संप्रभुता पर किसी भी हमले का कड़ा जवाब देगा।

इस बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि यह इलाका दुनिया के लिए बेहद अहम तेल और गैस मार्ग माना जाता है।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले में 1 की मौत, 2 घायल

दक्षिणी लेबनान के बिंत ज्बैल जिले के घंदूरियेह इलाके में इजराइल ने एक घर पर हवाई हमला किया।

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

इसके अलावा, इजराइल ने टायर जिले के नकूरा शहर में भी भारी गोलाबारी की है।

लगातार हो रहे इन हमलों के कारण इलाके में तनाव बना हुआ है और हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

[ad_2]
ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- जंग में दुश्मन की हार हुई: हमले के बावजूद देश एकजुट, उन्हें लगा था जनता सरकार के खिलाफ हो जाएगी