Sirsa News: खोखर दोहरे हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भाला और गंडासा बरामद किया Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Fri, 20 Mar 2026 10:39 PM IST




कालांवाली। गांव खोखर में हुए दोहरे हत्याकांड प्रकरण में बुधवार को पुलिस ने आरोपी मोती सिंह और जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी पीएसआई सुनील कुमार के अनुसार घटना 1 मार्च 2026 को हुई थी। शिकायतकर्ता जसवीर सिंह ने बताया कि उस सुबह उनके भाई झरमल सिंह और भतीजा दलजीत सिंह खेत की ओर गए थे लेकिन घर नहीं लौटे। तलाश के दौरान मोती सिंह, जसवंत सिंह व अन्य उन पर तेजधार हथियारों से हमला करते दिखे। झरमल और दलजीत सिंह को कालांवाली सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासा और भाला बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Sirsa News: खोखर दोहरे हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भाला और गंडासा बरामद किया