[ad_1]
Last Updated:
बार्क की वीक 10 TRP रिपोर्ट में इस बार दर्शकों की बदलती पसंद साफ नजर आई है. कई बड़े शोज की रैंकिंग में जबरदस्त फेरबदल देखने को मिला, जिसने इंडस्ट्री को चौंका दिया. सबसे बड़ा झटका उस शो को लगा, जो लंबे समय से टॉप पर बना हुआ था, लेकिन अब अचानक काफी नीचे खिसक गया है. वहीं, सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना एक कॉमेडी शो जोरदार वापसी करते हुए टॉप 5 में पहुंच गया है.
वीक 10 काTRP रिपोर्ट आ गया है. जानिए किसने मारी बाजी, किसे लगा झटका.
नई दिल्ली. टीवी रेटिंग की दुनिया में हर हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, लेकिन वीक 10 की बार्क यानी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) रिपोर्ट ने एक बड़ा झटका दिया है. जहां कुछ शोज ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी, वहीं कुछ बड़े नामों को करारा झटका लगा है. सबसे ज्यादा चर्चा नागिन 7 की गिरावट को लेकर हो रही है, जो सीधे नंबर 1 से फिसलकर 10वें स्थान पर पहुंच गया है. वहीं, लंबे समय से संघर्ष कर रहा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने जबरदस्त उछाल के साथ टॉप 5 में जगह बना ली है.
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया की ओर से जारी वीक 10 की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर पुराने शो का दबदबा बना हुआ है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने लगातार अपनी नंबर 1 की बादशाहत बरकरार रखी. दूसरे पायदान पर ‘अनुपमा’ मजबूती से काबिज रही. तीसरे स्थान पर ‘तुमसे तुम तक’ ने अपनी जगह बनाई.
तारक मेहता की टॉप 5 में वापसी
सबसे चर्चा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर है. लंबे अरसे बाद यह सिटकॉम दर्शकों के बीच छा गया है. शो ने चौथा स्थान हासिल करते हुए टॉप 5 में एंट्री मारी है. शो के मौजूदा ट्रैक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिससे टीआरपी में उछाल आया है. इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर शो ‘वसुधा’ रहा.
‘नागिन 7’ को लगा बड़ा झटका
प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल अभिनीत ‘नागिन 7’ के लिए यह हफ्ता किसी झटके से कम नहीं रहा. पिछले हफ्ते नंबर 1 पर रहने वाला यह शो सीधे 10वें पायदान पर आ गिरा. यह नौ पायदान की गिरावट है, जिससे फैंस हैरान हैं. छठे स्थान पर ‘गंगा मैय्या की बेटियां’, सातवें पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, आठवें पर ‘उड़ने की आशा’ और नौवें स्थान पर पहली बार टॉप 10 में जगह बनाने वाला शो ‘जगधात्री’ रहा.
एक्टर्स की लोकप्रियता में क्या रहा हाल?
हालांकि, टीआरपी में गिरावट के बावजूद ‘नागिन 7’ की एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. गॉसिप्स टीवी की ओर से जारी सबसे लोकप्रिय स्टार्स की लिस्ट में प्रियंका दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं. टॉप पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की फेमस एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला हैं और तीसरे स्थान पर रोहित पुरोहित काबिज हैं.
About the Author

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
[ad_2]
TRP Report Week 10: दर्शकों की बदली पसंद, टॉप शोज की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल




