Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
बैंक फ्रॉड-विक्रम वधवा के प्रोजेक्ट पर लटक सकता है ताला:  ईडी ने फ्रिज करवाए 90 अकाउंट, मास्टरमाइंड की पत्नी भी गड़बड़ी में शामिल – Panchkula News Chandigarh News Updates

बैंक फ्रॉड-विक्रम वधवा के प्रोजेक्ट पर लटक सकता है ताला: ईडी ने फ्रिज करवाए 90 अकाउंट, मास्टरमाइंड की पत्नी भी गड़बड़ी में शामिल – Panchkula News Chandigarh News Updates

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • March 20, 2026
  • Chandigarh News

[ad_1]


हरियाणा के 18 सरकारी विभागों के खातों से हुए 590 करोड़ के फ्रॉड में सूत्रधार विक्रम वधवा भले ही ACB के हाथों में नहीं आया लेकिन ईडी की टीम ने उसकी पूरी कुंडली खंगाल डाली है। एसीबी ने उसके वो तमाम अकाउंट फ्रिज करवा दिए हैं, जिनके जरिए वो रियल एस्टेट के धंधे में पैसा लगाता था। विक्रम वधवा के अकाउंट फ्रिज होने के कारण अब उसके रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर भी ताला लटक सकता है, जिनमें उनका पैसा लगा हुआ है। विक्रम वधवा ने फ्राॅड का पैसा अपने अकाउंट में लेने के बाद में उसे Prisma Residency LLP, Kinspire Realty LLP और Martell Buildwell LLP जैसी रियल एस्टेट कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया। इन सभी स्थानों पर तलाशी ली गई और निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।
नई शैल कंपनियों के नाम आए सामने ईडी की जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ मेगा स्टोर संस्था के माध्यम से भी धन को घुमाकर निकाला गया। इसके पार्टनर मोहित गोयल के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई और साक्ष्य बरामद किए गए। अन्य कंपनियों जैसे M/s Maa Vaibhav Laxmi Interiors और M/s SRR Planning Gurus Pvt Ltd के यहां भी तलाशी में पाया गया कि इन कंपनियों ने सीधे सरकारी खातों से पैसा प्राप्त किया और उसे आगे अन्य शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया। विक्रम वधवा को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस के रिमांड पर चल रहा है। 90 बैंक खाते फ्रिज करवा चुकी ईडी ईडी के चंडीगढ़ ज़ोनल कार्यालय ने 12 मार्च को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, गुरुग्राम और बैंग्लोर में एक साथ 19 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। रेड के बाद ईडी ने 90 से अधिक बैंक खाते फ्रीज करवाए हैं। वहीं घोटाले से जुड़े डिजिटल और डॉक्यूमेंट्री सुबूतों को जब्त किया है। मास्टरमाइंड की पत्नी का खाते में भी सरकारी पैसा आरोपियों ने अधिकांश पैसा ज्वैलर्स के खातों के माध्यम से भेजा गया, जिससे फर्जी बिलिंग के जरिए सोना खरीदने का दिखावा किया गया। पूरा घोटाला पिछले एक साल से चल रहा था और इसमें पूर्व बैंक कर्मचारियों की अहम भूमिका थी। रिभव ऋषि, जो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पूर्व कर्मचारी थे, ने शेल कंपनियों के जरिए धन की हेराफेरी की। आरोपी ने जून 2025 में बैंक से इस्तीफा दे दिया था। कुछ धनराशि उनके और उनकी पत्नी दिव्या अरोड़ा के खातों में भी पहुंचाई गई।

[ad_2]
बैंक फ्रॉड-विक्रम वधवा के प्रोजेक्ट पर लटक सकता है ताला: ईडी ने फ्रिज करवाए 90 अकाउंट, मास्टरमाइंड की पत्नी भी गड़बड़ी में शामिल – Panchkula News

Charkhi Dadri News: गैस सिलिंडर के लिए कम नहीं हो रही उपभोक्ताओं की परेशानी, सुबह से एजेंसियों के सामने कतार लगाने को हैं मजबूर  Latest Haryana News
Previous Post Charkhi Dadri News: गैस सिलिंडर के लिए कम नहीं हो रही उपभोक्ताओं की परेशानी, सुबह से एजेंसियों के सामने कतार लगाने को हैं मजबूर Latest Haryana News
Next Post Hisar News: दयानंद महाविद्यालय में इतिहास विभाग की प्रदर्शनी में दिखी विरासत की झलक Latest Haryana News
Hisar News: दयानंद महाविद्यालय में इतिहास विभाग की प्रदर्शनी में दिखी विरासत की झलक  Latest Haryana News

Related Posts

साइकिल पर युद्ध की मार: एक अप्रैल से 225 रुपये महंगी होगी गरीब की सवारी, कच्चे माल की महंगाई से उद्योग बेहाल Chandigarh News Updates

साइकिल पर युद्ध की मार: एक अप्रैल से 225 रुपये महंगी होगी गरीब की सवारी, कच्चे माल की महंगाई से उद्योग बेहाल Chandigarh News Updates

  • March 20, 2026
चंडीगढ़ में डेंगू पी​डि़त छात्रा की मौत में अस्पताल दोषी:  मोहाली के निजी हॉस्पिटल व 3 डॉक्टरों पर 45 लाख जुर्माना, ICU में कैथेटर 32 घंटे गलत – Mohali News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ में डेंगू पी​डि़त छात्रा की मौत में अस्पताल दोषी: मोहाली के निजी हॉस्पिटल व 3 डॉक्टरों पर 45 लाख जुर्माना, ICU में कैथेटर 32 घंटे गलत – Mohali News Chandigarh News Updates

  • March 20, 2026
टटीरी विवाद में बादशाह को राहत: हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, लुकआउट सर्कुलर वापस; याचिका निपटी Chandigarh News Updates

टटीरी विवाद में बादशाह को राहत: हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, लुकआउट सर्कुलर वापस; याचिका निपटी Chandigarh News Updates

  • March 20, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com