[ad_1]
{“_id”:”69bc44471a3995db59029c74″,”slug”:”mla-handed-over-cheques-for-financial-assistance-karnal-news-c-18-knl1018-868382-2026-03-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: विधायक ने सौंपे वित्तीय सहायता के चेक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
करनाल। असंध विधायक योगेंद्र राणा ने वीरवार को जुंडला मंडल का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत तीन पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। विधायक ने गांव सिरसी के स्वर्गीय सलिंद्र सिंह की पत्नी रेखा को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। गांव बांसा के हरबंस सिंह के पुत्र शीशा सिंह को 37,500 रुपये और गांव बाहरी से कमलेश पत्नी धर्मपाल को पांच लाख रुपये का चेक दिया। विधायक ने असंध कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारी समाधान के निर्देश दिए। ब्यूरो
[ad_2]
Karnal News: विधायक ने सौंपे वित्तीय सहायता के चेक




