{“_id”:”69bc54511dcc8399e405bf3a”,”slug”:”devraj-became-the-head-of-the-ambala-unit-and-pradeep-became-the-secretary-ambala-news-c-36-1-amb1001-159996-2026-03-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: अंबाला इकाई के प्रधान बने देवराज तो सचिव प्रदीप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला में चुनाव के दौरान मौजूद पीडब्लयूडी यूनियन के पदाधिकारी। प्रवक्ता
अंबाला। हरियाणा सरकार पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्क्स यूनियन की भवन एवं मार्ग शाखा का चुनाव वीरवार को संपन्न हुआ। राज्य अध्यक्ष सतपाल वर्मा व वरिष्ठ उपप्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह की देखरेख में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी चुनी गई। चुनाव में देवराज शर्मा को प्रधान, प्रदीप कुमार को सचिव और सिद्धार्थ कुमार को कैशियर नियुक्त किया गया। इसके अलावा नरेंद्र कुमार को चेयरमैन, रामपाल को वरिष्ठ उपप्रधान और मुकेश कुमार को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। राज्य उपप्रधान इंद्रपाल ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त टीम ने कर्मचारी हितों के लिए तन-मन-धन से संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यूनियन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।