हरियाणा कांग्रेस के नाराज MLA वत्स का पहला इंटरव्यू: बोले-CM सैनी का कर्ज है मुझ पर; कांग्रेस बेचने वालों पर कार्रवाई करें राहुल – Jhajjar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

दैनिक भास्कर से खास बातचीत करते बादली विधायक कुलदीप वत्स।

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में कलह मची है। बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने तो अब सीधे तौर पर पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है। बोले-जब तक राहुल गांधी खुद को कांग्रेस से बड़ा मानने वाले नेताओं पर कार्रवाई नहीं करते, यहां हालात नहीं सुध

.

वत्स राज्यसभा के नतीजे आने के बाद से किसी के संपर्क में नहीं थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह के साथ अपनी फोटो भी हटा दी। चर्चा चली कि वे कांग्रेस छोड़ सकते हैं और भाजपा के संपर्क में हैं।

इन सारी सियासी चर्चाओं के बीत विधायक कुलदीप वत्स ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत की। उन्होंने माना कि वे भाजपा के केंद्रीय नेता मनोहर लाल खट्टर और सीएम नायब सैनी के संपर्क में हैं, क्योंकि उन्हें हलके के काम कराने हैं। बोले-सीएम ने मेरा न्योता स्वीकारा, उनका कर्ज पर मुझ पर। 5 मई को बड़ा फैसला लूंगा।

बादली विधायक कुलदीप वत्स।

पहले समझिये…10 दिन में वत्स की कांग्रेस से दूरी कैसे बढ़ी

  • सीएलपी बैठक में नहीं आए, बाड़ाबंदी में नहीं रहे : राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए 9 मार्च को चंडीगढ़ में सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मीटिंग में कुलदीप वत्स नहीं गए। फिर 13 मार्च को कांग्रेस के 31 विधायक हिमाचल भेजे गए, तब भी वत्स साथ नहीं थे। 16 मार्च को कांग्रेस के सभी विधायक वोटिंग से पहले चंडीगढ़ में हुड्डा के चंडीगढ़ आवास पहुंचे। वत्स वहां भी नहीं आए। बाद में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा उन्हें लेकर विधानसभा पहुंचे।
  • जानबूझकर वोट कैंसिल कराने का आरोप लगा : 5 क्रॉस वोट व 4 वोट कैंसिल होने की वजह से कांग्रेस हारते-हारते बची। तब चर्चा चली की वत्स ने भी जानबूझ कर वोट कैंसिल कराया। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 17 मार्च को मीडिया के सामने सफाई दी कि वत्स का वोट सही था, उन्होंने खुद देखा है। तभी एक इंटरव्यू में वत्स ने कहा-कांग्रेस में मेहनत करने वालों कद्र नहीं।
16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के दौरान दीपेंद्र हुड्डा खुद अपनी गाड़ी से कुलदीप वत्स को साथ लाए थे।

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के दौरान दीपेंद्र हुड्डा खुद अपनी गाड़ी से कुलदीप वत्स को साथ लाए थे।

अब पढ़िए…दैनिक भास्कर एप से बातचीत में वत्स ने क्या अहम बातें कही

सवाल: राज्यसभा चुनाव के पूरे विवाद को कैसे देख रहे हैं? जवाब : भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव एजेंट थे, जिन 5 विधायकों ने पार्टी के खिलाफ वोट डाले उनके वोट भी हुड्डा साहब ने देखे। दुख इस बात का है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। जिनकी वजह से हताश हुआ।

सवाल: हुड्डा ने खुद सफाई दी कि आपने पार्टी को वोट दिया, क्या इससे संतुष्ट हैं? जवाब : हुड्डा साहब से तो संतुष्ट हूं, वो मेरे पिता समान हैं। बात ये है कि कांग्रेस में जो बड़े लीडर बैठे हैं, जो हर बार कांग्रेस की फजीहत कराते हैं और बदनाम होते हैं जो सच्चाई से साथ रहते हैं। ऐसे बड़े नेता दिल्ली में भी बैठे हैं, पार्टी ने उन्हें दुनिया भर की पद-प्रतिष्ठा भी दे रखी है। ये कांग्रेत को बेचते हैं। पार्टी को तुरंत उन 5 विधायकों को पार्टी से बाहर करना चाहिए था। इनमें से कुछ विधायक ऐसे हैं जो पैसे में नहीं बिक सकते। मुझे पता है, इनमें पीछे कोई न कोई बड़ा नाम है, जिस वजह से सारा हुआ है।

सवाल: पार्टी ने 4 विधायकों को नोटिस दिया, पांचवें का नाम क्यों सामने नहीं आया? जवाब : पांचों विधायकों का हुड्डा साहब को पता है। पांचवें के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

सवाल: सियासी चर्चा है कि सत्ता पक्ष का आपके ऊपर दबाव था, क्या रेड का डर दिखाया? जवाब : मेरे ऊपर किसी किस्म का दबाव नहीं था, न किसी का दबाव मानता। वो नोट भी नहीं बना जो मुझे खरीद सके। मैं कसम खाकर कह सकता हूं, मैंने ज़मीर को नहीं बेचा।

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले सीएम नायब सैनी विधायक वत्स के भतीजों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले सीएम नायब सैनी विधायक वत्स के भतीजों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

सवाल: राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले CM आपके घर आए, भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं? जवाब : हलके के कामों के लिए मैं सीएम के पास ही जाऊंगा। सीएम राजा होता है। मैंने उन्हें भतीजों की शादी का कार्ड दिया। सीएम आए, उनका बड़प्पन है। उनका कर्ज रहेगा मुझ पर। मनोहरलाल खट्टर दो बार प्रदेश के सीएम रहे, उनसे भी मिलता था, उनके भी संपर्क में हूं।

सवाल: कांग्रेस में किससे नाराजगी है, किस नेता से? जवाब : मुझे कांग्रेस के सिस्टम से नाराजगी है। जो मठाधीश बने बैठे हैं। मैं डरता नहीं हूं, जल्दी ही नाम भी सामने आगा। दिल्ली में भी बैठे हैं बड़े-बड़े पद लेकर।

सवाल: आपकी दीपेंद्र हुड्डा से नाराजगी की चर्चाएं हैं? जवाब : भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पिता की तरह मानता हूं, वे मेरे नेता भी हैं, बस। सबकुछ भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। वो मुझे अच्छी तरह जानते हैं। मैं सिस्टम से दुखी हूं। कुछ अपने आदमियों से भी दुखी हूं। राहुल गांधी से मांग की है कि छोटे नेताओं पर कार्रवाई तो दुनिया करती है, बड़े नेताओं पर कार्रवाई करें। जिन्होंने कांग्रेस को बेचा है। पार्टी में बहुत जयचंद बैठे हैं।

सवाल: क्या आप पार्टी छोड़ने जा रहे हैं, अगला कदम क्या है? जवाब : आज तो कांग्रेस में हूं। अपने जन्मदिन पर 5 मई को बड़ा फैसला लूंगा। पूरे प्रदेश का भ्रमण करूंगा। अभी इंतजार करूंगा कि पार्टी सिस्टम खराब करने वाले नेताओं पर क्या कार्रवाई करती है। ———————

क्रॉस वोटिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

सैलजा की करीबी MLA का हुड्डा पर हमला:बोलीं-इनके कारण हरियाणा में सत्ता से चूके; कांग्रेस की बजाय खुद की सरकार चाहते थे

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में यमुनानगर के सढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने सामने आकर अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद MLA कुलदीप के बदले तेवर:फेसबुक पर हुड्डा के साथ फोटो हटाई, मोबाइल स्विच ऑफ; कांग्रेस से जता चुके नाराजगी

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद झज्जर के बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने फेसबुक एकाउंट से रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ लगी फोटो हटा दी है। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। चुनाव के तुरंत बाद उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में काम की कद्र नहीं। (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]
हरियाणा कांग्रेस के नाराज MLA वत्स का पहला इंटरव्यू: बोले-CM सैनी का कर्ज है मुझ पर; कांग्रेस बेचने वालों पर कार्रवाई करें राहुल – Jhajjar News